Student Murder Case: पहले से ही हथियार लेकर घूम रहा था कातिल, ''सनक'' बनी हत्या की वजह

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:34 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस के द्रारा बारीकी से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने पास दराट लेकर रखता था और हमले के दिन भी दराट भी उसके साथ था।

लेकिन जांच में सामने आया है कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है और ना ही किसी पुरानी रंजिश या विवाद के सबूत फिलहाल नहीं मिले हैं।अब तक की पूछताछ में हत्या की मुख्य वजह आरोपी की 'सनक' मानी जा रही है। हालांकि आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी की अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

जांच में सामने आई मुख्य बातें:

हमले के समय एक महिला ने पूरी घटना को नजदीकी से देखा। जिस वक्त हमला हुआ, छात्रा फोन पर अपनी सहेली से बात कर रही थी जिसके कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिला। 

CCTV फुटेज से हुई पहचान

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी अपना चेहरा ढके हुए नजर आया था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दंपती से पूछताछ और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद लोगों की टोलियों ने उसे एक नाले के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

पुलिस की आगामी कार्रवाई

मंडी के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या से जुड़े कई तकनीकी तथ्य साफ होंगे। इसके अलावा आरोपी की मानसिक स्थिति और उसकी रोजमर्रा की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

विनोद कुमार, एसपी मंडी का कहना है कि "हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के सही कारणों की पुष्टि हो सके।"  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News