जंगल में इस हालत में मिला छात्र, परिजनों के डांटने पर घर से हुआ था लापता

Sunday, Dec 23, 2018 - 03:40 PM (IST)

पाहड़ा (कुलदीप): कुछ दिन पूर्व गायब हुए 12वीं कक्षा के छात्र शगुन निवासी टटैहल पंचायत के रामनगर का शव पेड़ पर लटका मिला है। मिली जानकारी के अनुसार लड़का घर वालों से पढऩे के लिए बोलने पर नाराज होकर घर से गायब हो गया था, जिसे परिजनों द्वारा पठानकोट तथा चंडीगढ़ तक ढूंढ लिया गया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार को जब 2 लड़के उसे घर के आसपास ही ढूंढने निकले तो उसी पंचायत में लगभग एक किलोमीटर दूर निर्जन स्थान पर झाडिय़ों के बीच शव पेड़ से लटका मिला। गौरतलब है कि लड़के का पिता भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात है तथा घर से अपने बेटे के गायब होने की दुखद घटना मिलते ही 5 दिन बाद घर पहुंचा था तथा आज दिन तक वह लगातार बच्चे को जगह-जगह ढूंढ रहा था।

हुड में लगे तसमे से बने फंदे पर लटका मिला शव
ए.एस.आई. हरबंस लाल पंचरुखी पुलिस थाना ने बताया कि गांव वालों ने लापता लड़के के मिलने की सूचना दी थी जो गोलवां कवाल के जंगल में अपनी जैकेट के हुड में लगे तसमे से लटका मिला। इस घटना को लेकर परिजनों ने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया है जहां सारी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Vijay