गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए अश्लीलता के आरोप

Tuesday, Oct 09, 2018 - 12:23 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला के पश्चात क्षेत्र में गुरु-शिष्य का रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है। यहां स्कूल की करीब आधा दर्जन छात्राओं ने शारीरिक शिक्षक पर अश्लीलता के आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने आरोप लगाए कि वह टूर्नामेंट खेलने के लिए उन्हें पांवटा साहिब ले जाया गया था और इस दौरान उसने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश गई। यही नहीं पुलिस को दिए गए बयान में छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल में भी शिक्षक उनके साथ छेड़खानी करता था। छात्रों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने 354 बी 506 व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेड क्वाटर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।   

Ekta