नालागढ़ की सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाका ,4 मजदूर झुलसे, 1 की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 12:50 PM (IST)

नालागढ़ : हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल के गांव में स्थित सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई और 4 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब मजदूर भट्ठी पर काम कर रहे थे तो अचानक धमाका हो गया जिससे मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News