दोषियों पर हो कड़ी कानूनी कार्रवाई: विक्रमादित्य सिंह

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 04:16 PM (IST)

शिमला : कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ भाजपा के कुछ लोगों द्वारा की गई धक्का मुक्की की कड़ी आलोचना करते हुए प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग आए दिनों मारकुटाई और उपद्रव फैलाने में लगे है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों को  आज कानून का डर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा संरक्षण है और वह बेखौफ लोगों में डर और भय फैलाने में लगें है।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू में भी पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगो पर भाजपा के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि जब एक पूर्व विधायक ही आज प्रदेश में सुरक्षित नहीं रह गया है तो आम लोगों का जीवन तो पूरी तरह राम भरोसे है। उन्होंने दोषी लोगों लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने व प्रदेश को भय मुक्त करने की मांग प्रशासन से की है। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दरुस्त करने व प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News