नाले में गिरी पराली से लदी पिकअप, दो घायल

Saturday, Feb 27, 2021 - 05:34 PM (IST)

चम्बा (काकू):पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर चनेड के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सावर मुहम्मद और शम्माउन निवासी बड़ोह पल्यूर पठानकोट से एक पिकअप एच.पी.-73-4293 में पराली भरकर साहो की ओर आ रहे थे।

जब पिकअप चनेड के निकट पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को निकाला और उपचार के लिए कॉलेज भिजवाया गया। यहां दोनों का दाखिल कर लिया है। मामले की पुष्टि एस.पी. अरूल कुमार ने की है।

Content Writer

Kaku Chauhan