इंदौरा में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आम की फसल को नुक्सान

Friday, May 17, 2019 - 10:56 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): शुक्रवार देर शाम को बूंदाबांदी के बीच तूफान से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तूफान से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना है। वहीं इंदौरा-मोहटली मार्ग पर सूरजपुर के निकट पेड़ गिरने से मार्ग लगभग आधे घंटे तक अवरुद्ध रहा व आवागमन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जब यह पेड़ गिरा, उस समय कोई व्यक्ति या वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनियों को काटकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया।

मंड में एक गऊशाला की टीन उड़ी

वहीं मंड में एक गऊशाला पर से टीन उडऩे की सूचना है जबकि 20 से अधिक गांवों में लगभग 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही, जिसे विभाग ने सुचारू कर दिया। तूफान से आम के अंकुर का काफी नुक्सान हुआ है, जिससे व्यापारी वर्ग में निराशा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी भी तरह के जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है।

Vijay