तबादलों पर रोक के बीच जयराम सरकार का बड़ा फेरबदल, बदले 15 पुलिस अफसर

Tuesday, Feb 06, 2018 - 11:34 AM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश की जयराम सरकार ने तबादलों पर रोक लगाने के 2 दिन बाद ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। इसके तहत 15 एच.पी.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने बीते शनिवार को धर्मशाला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सामान्य तबादलों पर रोक लगाने का फैसला लिया था, ऐसे में माना जा रहा था कि बजट सत्र के बाद ही पुलिस विभाग में भी तबादलों का दौर शुरू होगा। लेकिन सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी करते हुए ए.एस.पी. लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय संजीव लखनपाल को अब ए.एस.पी. जिला चम्बा लगाया है और उन्हें चम्बा बॉर्डर ड्यूटी का कार्यभार सौंपा है। 


इसी तरह सरकार ने ए.एस.पी. जिला बिलासपुर कुलदीप चंद राणा को सैकेंड आई.आर.बी. सकोह जिला कांगड़ा, ए.एस.पी. जिला चम्बा वीरेंद्र सिंह को ए.एस.पी. सिरमौर, ए.एस.पी. सिरमौर भागमल को बिलासपुर, ए.एस.पी. कांगड़ा शिव कुमार को सोलन, ए.एस.पी. सैकेंड आई.आर.बी. सकोह बलबीर सिंह को ए.एस.पी. जिला हमीरपुर, ए.एस.पी. टी.टी.आर. शिमला पंकज शर्मा को ए.एस.पी. फोर्थ आई.बार.बी. जंगलबैरी, ए.एस.पी. लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय भूपिंद्र सिंह नेगी को ए.एस.पी. लीव रिजर्व हिमाचल प्रदेश सशस्त्र वाहिनी जुन्गा, ए.एस.पी. जिला सोलन मनमोहन सिंह को ए.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह जिला मंडी, ए.एस.पी. जिला ऊना दिनेश कुमार को ए.एस.पी. कांगड़ा, ए.एस.पी. फस्र्ट आई.आर.बी.एन. बनगढ़ बद्री सिंह को ए.एस.पी. कांगड़ा व ए.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह सागर चंद्रा को ए.एस.पी. ऊना लगाया गया है। उनकी यह नियुक्ति डी.एस.पी. स्टेट विजीलैंस ऊना के पद पर की गई है। ए.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह अमित शर्मा को ए.एस.पी. जिला ऊना लगाया गया है।


राजेश पुलिस मुख्यालय में करें ज्वाइन
इसके साथ ही सरकार ने ए.एस.पी. हमीरपुर राजेश कुमार को आगामी आदेशों तक पुलिस मुख्यालय ज्वाइन करने को कहा है।