प्रधान के घर पर बरसाए पत्थर, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Friday, Nov 10, 2017 - 09:12 PM (IST)

संतोषगढ़: चुनावी रंजिश के चलते रायपुर सहोड़ा गांव में पंचायत प्रधान के घर पर पथराव करने और गाली-गलौच करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकत्र्ता रविन्द्र कुमार पुत्र रामलोक निवासी रायपुर सहोड़ां ने बताया कि गांव के ही 4 लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच किया और उनके घर पर रात को पथराव किया। इससे उनके मकान की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की गहनता से छानबीन की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 427, 341, 336 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।