बाइक पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, युवक घायल

Thursday, Dec 10, 2020 - 02:10 PM (IST)

चम्बा(काकू):चम्बा-जुम्महार मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास एक बाइक पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। अजय कुमार (30) पुत्र शक्ति प्रसाद निवासी गांव खलाणी अपनी बाइक पर घर से चम्बा बाजार आ रहा था। उसके साथ एक और युवक भी था। जब वह चामुंडा मंदिर के निकट पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और एक बड़ा पत्थर अजय कुमार की टांग में लग गया। इससे उसकी टांग फै्रक्चर हो गई है। उसे तुरंत उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर टांग को पलस्तर किया गया है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. मोहन सिंह ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।

Kaku Chauhan