सौतेली मां की करतूत, 5 साल की बेटी के साथ कर दिया रोंगटे खड़े कर देने वाला ये काम

Saturday, Feb 18, 2023 - 08:51 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): नूरपुर पुलिस थाना के तहत लोहरपुरा पंचायत की सौतेली मां द्वारा कथित तौर पर 5 वर्षीय बच्ची पर उबलता हुआ पानी फैंक गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सौतेली मां इस घटना के बाद बच्ची को जंगल में छोड़ आई और बच्ची के गुम होने का ड्रामा रचा। उसी गांव की एक महिला जंगल में घास लेने गई तो उसने बच्ची को देखा और उसके परिवार को सूचित किया। 

परिवार बच्ची को घर ले आया तथा महिला बच्ची का घरेलू इलाज करती रही। बच्ची के घायल होने के कुछ दिन के बाद जैसे ही वासा गांव की वार्ड सदस्य कुसुम को पूरे घटनाक्रम का पता चला तो उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह हीर को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद वार्ड सदस्य ने शिकायत पुलिस को सौंप दी। पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य द्वारा बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। 

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ  धारा 336 व किशोर न्याय अधिनियम की धारा 23 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है लेकिन पुलिस यह पता लगाएगी कि पीड़िता को घायल करने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay