पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जयराम सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा

Thursday, Jan 25, 2018 - 02:07 PM (IST)

आनी (शम्भू): पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जयराम सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया। आनी के मेला ग्राउंड में हुए राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों-पेंशनरों को 8 फीसदी अंतरिम राहत देने की घोषणा की। ये लाभ कर्मचारियों को 2 जनवरी 2016 से देय होगा। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस वित्तीय लाभ से सरकारी खजाने पर 700 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त बोझ पड़ेगा। उन्होंने दिवस पर परेड का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आनी अस्पताल में 50 बैड को बढ़ाकर अब 100 बैड करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, पर्यटन सहित विभिन्न विकास मुद्दों पर सरकार कार्य करेगी।  


सराहां-बाथड़ सड़क को नाबार्ड के तहत तुरंत बनाने की भी घोषणा की। 40 किलोमीटर लंबी इस सड़क से करीब 26 पंचायतों को सुविधा मिलेगी। सड़क बन जाने के बाद निरमंड ब्ल़ॉक जिला मुख्यालय कुल्लू से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि नित्थर में अस्थाई पुलिस को चौकी को स्थाई रूप से वहीं रखा जाएगा। इसके साथ ही आनी में एचआरटीसी के सब डिपो और स्टेडियम के लिए 80 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। लुहरी-औट 305 में टनल निर्माण 6 महीने के अंडर किया जाएगा।