केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर हिमाचल में एक दिन का राजकीय शोक (Video)

Monday, Nov 12, 2018 - 02:19 PM (IST)

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके दिन पर हिमाचल में भी एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ने ही नहीं अपितु देश ने एक अनमोल रत्न खोया है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। जयराम ठाकुर ने कहा कि अनंत कुमार के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह बचपन से ही संगठन के कार्य से जुड़े हुए थे उसके बाद राजनीति में कदम रखने पर देश के विकास कार्यो को करने में उनका अहम योगदान रहा है।


छोटी उम्र में निधन होना सरकार और संगठन के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन पर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे। उनके निधन पर देशभर में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है। सरकार ने राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
 

 


 
 

Ekta