राज्य स्तरीय हमीर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाब के मशहूर गायक कंवर ग्रेवाल के नाम(Video)

Saturday, Dec 07, 2019 - 12:57 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): राज्य स्तरीय हमीर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाब के मशहूर गायक कंवर ग्रेवाल के नाम रही। उन्होंने इश्क बुल्ले नू नचा दे यार, नचना पैंदा ऐ से ऐसा रंग जमाया कि पंडाल सीटियों की आवाज व तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने ना जाईं मस्तां दे बेड़े, मस्त बणा देणगे बीबा, ऐसा रंग करतारां दे, छल्ला, टिकटां दो ले ली, आवाज फकीरां दी, तू गड़वा मैं तेरी डोर, सूफी बोलियां सहित एक से बढ़कर एक पंजाबी गीतों से समां बांध दिया जिससे लोग नाचने व झूमने पर मजबूर हो गए। इससे पहले हिमाचली कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य स्तरीय हमीर उत्सव का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में साथ रहे। मुख्यमंत्री ने जिलाधीश कार्यालय से शिव मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हमीर उत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह, विधायक नरेंद्र ठाकुर और कमलेश कुमारी, एच.आर.टी.सी. के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।

kirti