ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जौहर

Sunday, Oct 13, 2019 - 01:19 PM (IST)

ज्वालामुखी(पंकज) : ज्वालामुखी के रामा कृष्णा गेस्ट हाउस में 2 दिनों के लिए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने हिस्सा लिया। विदुषी शर्मा जनशक्ति स्टेट लेवल शतरंज संघ ने बताया कि ज्वालामुखी के रामा कृष्णा गेस्ट हाउस में दो दिवसीय अंडर -11 और अंडर-19 के 63 बॉयज और गर्ल ने प्रतियोगिता में भाग लिया l 63 बच्चों में 50 प्रतिशत लड़कियों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रतियोगिता को और आगे बढ़ाएंगे थोड़े ही दिनों में नेशनल शतरंज प्रतियोगिता होने वाली है इस प्रतियोगिता में जीतने वाले बॉयज और गर्ल को नेशनल के लिए चयनित किया जाएगा।


वहीं उदयवीर सिंह वॉइस प्लेयर अंडर 11 ने बताया कि मैं 9 साल का हूं फोर्थ क्लास में पढ़ता हूं मैं 3 साल से शतरंज का खेल, खेल रहा हूं मैं पहले दिल्ली में 5 प्रतियोगिता खेल चुका हूं। इतना ही नहीं हिमांचल प्रदेश से मैं अंडर 9 नेशनल एवं अंडर 9  स्टेट लेवल के लिए खेल चुका हूं और अब अंडर 11 स्टेट लेवल गेम खेल रहा हूं। उसने कहा कि मैं इस प्रतियोगिता में मध्य स्थान पर रहा लेकिन मुझे यहां खेल कर बहुत अच्छा लगा। क्योंकि मैंने इस खेल के जरिए बहुत कुछ सीखा।

kirti