राम लाल ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार जनमंच के नाम पर सरकारी खजाना लूट रही(Video)

Tuesday, Jan 08, 2019 - 12:01 PM (IST)

बिलासपुर(मुकेश) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं श्री नयना देवी चुनाव क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार पर जनमंच के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनमंच के नाम पर सरकारी खजाने की लूट कर रही है। वहीं इससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। वह सोमवार को जनमंच कार्यक्रम पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थ्रे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर रहे हैं। जब उन्होंने गत रविवार को श्री नयना देवी में आयोजित जनमंच में भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता का विरोध किया तो उसके बाद उनसे माईक लिया गया। जबकि ग्रामीण विकास मंत्री एक तरफ बैठे रहे।

इस कार्यक्रम को आने वाले लोक सभा चुनावों की दृष्टि से चलाया गया है और इसका राजनैतिक करण हो रहा। वहीं लोगों को भी गलत सूचना दी जा रही है। इस कार्यक्रम में 90 प्रतिशत समस्याएं पीने के पानी की समस्या से संबंधित है। जिनका समाधान नहीं हो रहा है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनमंच और प्री जनमंच के नाम पर अधिकारियों पर अधिक व्यस्त रखा जा रहा है।

kirti