प्रदेश सरकार ने फोरलेन प्रभावितों को झूठे आश्वासनों और तारीख के सिवाय कुछ नहीं दिया : अजय महाजन

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 02:48 PM (IST)

कांगड़ा (संजीव महाजन) : प्रदेश सरकार ने फोरलेन प्रभावितों को झूठे आश्वासनों और तारीख के सिवाय कुछ नहीं दिया। पहले तीन वर्ष एक कमेटी बना दी गई जिसने कोई भी कार्य नहीं किया। उसके बाद एक और सबकमेटी बना दी गई लेकिन इस कमेटी ने भी कोई कार्य प्रभावितों के हक में नहीं किया। ये बात शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने कही। अजय महाजन ने कहा कि सब कमेटी के हवाले से आश्वासन दिया गया था कि फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों को फैक्टर 2 के तहत मुआवजा मिलने की बात तो दूर है बल्कि लोगों को उनकी जमीनों का असल मूल्य है वो भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए पूरे प्रदेश में अलग अलग जिलों में अलग मापदंड रखे गए थे। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में सर्कल रेट तीस गुना बढ़ा दिए गए जबकि जिला कांगड़ा में सर्कल रेट 30 फीसदी काम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोग उजड़ रहे हैं लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। महाजन ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा कुछ ही महीनों बाद जनता अपना निर्णय सुना देगी और इस सरकार को घर बिठा देगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News