प्रदेश सरकार एचआरटीसी सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन का आज तक नहीं करवा पाई स्थाई समाधान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 03:28 PM (IST)

हमीरपुर : हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच ने 240 करोड़ के वित्तीय लाभ न देने पर कड़ा रोष जताया है। कल्याण मंच को अभी तक इस माह का वेतन तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में कर्मचारियों ने निगम पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया लगाया है। कर्मचारियों ने दो टूक में कहा है कि 20 सितंबर तक कल्याण मंच को वार्ता के लिए नहीं बुलाया, तो वे इसके बाद कभी भी सचिवालय का घेराव व धरने प्रदर्शन को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक प्रधान अजमेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों को बुढ़ापे में  पेंशन के लाले पड़े हुए हैं, कई कर्मचारी तो बिना वित्तीय लाभ व पेंशन के बिना ही स्वर्ग सिधार गए हैं। बाकि कुछ कर्मचारी जिनकी आयु 65 से 70 वर्ष ऊपर पूरी कर चुके हैं, उन्हें बिमारियों ने घेर रखा है। वो भी बिना पैसे के अपना ईलाज करवाने में असमर्थ है। कर्मचारियों को डीए व अंतरिम आईआर लंबे समय से देय है, जिसकी कर्मचारी लंबे समय से मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक बिना आश्वासनों को उन्हें कुछ नहीं मिला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News