प्रदेश BJP प्रवक्ता अजय राणा की हालत नाजुक, दुआओं का दौर जारी

Tuesday, Sep 04, 2018 - 01:56 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान अजय राणा की हालत प्वाइजनिंग से नाजुक हो गई है। रविवार को उन्हें चक्कर स्थित निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां से देर शाम को उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वे पिछले 2 दिनों से वेंटिलिटर पर है। जानकारी के अनुसार उन्हें पहले फोर्टिस अस्पताल (मोहाली) ले जाया गया था जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया। हिमाचल सहित उनके गृह क्षेत्र में दुआओं का दौर जारी है। 

सीएम जयराम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल 
जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने चंडीगढ़ रैफर करने से पहले मंडी जिला के चक्कर स्थित आस्था अस्पताल में प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा का हाल जाना। साथ ही उनके परिवार से मुलाकात कर प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि राणा प्रदेश के नेता हैं और वे जल्दी ही स्वस्थ होकर हिमाचल लौटेंगे। 

पीजीआई में चल रहा इलाज 
38 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा वेंटिलेटर पर है और चिकित्सकों की निगरानी में है। उनके अनुसार उनके सभी प्रकार के टैस्ट करवाए जा रहे हैं। उसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

Ekta