देश में हो रहा भाजपा का विस्तार : संजय टंडन

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 07:30 PM (IST)

देहरा (राजीव): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि भाजपा न केवल विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है बल्कि देश के सभी राज्यों में भी भाजपा का विस्तार हो रहा है, जिसका श्रेय भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं व देश का नेतृत्व कर रहे दूरदर्शी एवं सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है। संजय टंडन देहरा में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन की रस्म अदा करने के उपरांत आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
PunjabKesari, BJP Leader Image

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने असाधारण क्षमता का परिचय देते हुए देश को कठिन समय में संकट से उबारा और स्वदेशी वैक्सीन के निर्माण में सफलता हासिल कर अन्य देशों की मदद भी की है। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक रमेश धवाला, पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर और जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News