ड्यूटी पर तैनात SSB जवान ने उठाया खौफनाक कदम

Sunday, May 14, 2017 - 05:28 PM (IST)

कुल्लू: थाना भुंतर के अंतर्गत एक जवान ने अपने आप को गोली मार ली। जवान ने खुद को गोली किन कारणों से मारी, इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी पहलुओं को सामने रखकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शमशी स्थित एस.एस.बी. सैंटर में तैनात जवान ने गत रात को अपने आप को गोली मार ली। गोली जवान के पेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायल जवान को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। पी.जी.आई. चंडीगढ़ पहुंचने पर डाक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजी पुलिस टीम
थाना भुंतर में तैनात सब इंस्पैक्टर राम नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एस.एस.बी. सैंटर में पहुंचकर सभी पहलुओं को सामने रखकर जांच शुरू कर दी। एस.पी. कुल्लू पदम चंद ने बताया कि सब इंस्पैक्टर राम नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम को पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजा गया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस परिवार, अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। जवान ने किन कारणों से अपने आप को गोली मारी, इस बात की जांच की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।