खेल मंत्री पर सुक्खू ने साधा निशाना, कहा- गोविंद ने उद्योगपतियों को डरा-धमका कर की उगाही

Thursday, Jul 12, 2018 - 09:43 AM (IST)

कुल्लू: प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार व खेल मंत्री गोविंद सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खेल मंत्री ने उद्योगपतियों को डरा-धमका कर उगाही की और विदेशी खेल के लिए 3 करोड़ रुपए जुटाए। सुक्खू ने कहा कि गोविंद नैतिकता के आधार पर इस्तीफ दें और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसके लिए जांच करें। 


उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने आयोजन किया होता ताकि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार 100 सालों में शिमला में लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को जवाब देगी और प्रदेश की 4 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतेंगे तथा केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी।

 

 

Ekta