केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू चलो चंबा अभियान के लिए चंबा पहुंचे

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 02:54 PM (IST)

चंबा (सुभाष महाजन) : चंबा जिला में आज चलो चम्बा  अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली रैली का आखिरी दिन है। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू आज यहां पारितोषिक वितरण समारोह के उपलक्ष में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा नेताओं व प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय खेल मंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा  पहुंचने के बाद चलो चंबा अभियान में आयोजित रैली ऑफ चंबा के स्थान पर पहुंचे, उसके बाद वह खजियार जाएंगे बाद में शाम को केंद्रीय मंत्री रैली ऑफ चंबा के समापन समारोह में पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लेंगे। तत्पश्चात प्रेस के साथ भी रूबरू होंगे। 

हेलीपैड पहुंचने पर तिब्बती समुदाय के लोगों ने अपने मूल के केंद्रीय मंत्री के चंबा पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि कोई उनके वर्ग का केंद्रीय मंत्री आज यहां चंबा पहुंचे हैं और इस बात को लेकर बहुत खुश हैं और उन्होंने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चंबा  में उनके समुदाय के बहुत से लोग रह रहे हैं लेकिन अभी तक किसी को मालूम नहीं है कि हम भी यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से 70 किलोमीटर दूर उनकी मोनिस्ट्री है और वहां पर बहुत से लोग रह रहे हैं और वह केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे अब उन्हें उम्मीद है कि वह उनके साथ बढ़िया ढंग से मिलेंगे। आज शाम को रैली ऑफ चंबा का समापन होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू शिरकत करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News