खेल मंत्री ने गांव का दौरा कर अग्निकांड पीड़ितों को दी राहत राशि(Video)

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 12:29 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फोजल के निकटवर्ती गांव चिडय़ागी का दौरा किया और वहां अग्निकांड पीड़ितों का हालचाल पूछा। उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों को 1.63 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर शाम हुए अग्निकांड से चिडय़ागी गांव में भारी नुक्सान हुआ है तथा इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
PunjabKesari

इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। अन्य माध्यमों से भी पीड़ितों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर वन मंत्री के साथ एस.डी.एम. अनुराग चंद्र शर्मा, डी.एफ.ओ. डा. नीरज चड्ढा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News