चम्बा में 11 अप्रैल से शुरू होगा उड़ान कार्यक्रम,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 05:35 PM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला में तीन दिवसीय उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल से की जाएगी और यह कार्यक्रम 13 अप्रैल तक चलेगा। यह जानकारी डी.सी. दुनी चंद राणा ने उड़ान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डी.सी. कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला के संबंधित विभागों से विस्तृत चर्चा की और उनसे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि इस उड़ान कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता को उजागर करना है। जिला चम्बा से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी और खंड स्तर पर भी इस कार्यक्रम को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम दिन बालिकाएं, महिलाओं और धात्री महिलाओं में साक्षरता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जबकि दूसरे दिन खेल गतिविधियां होंगी, जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें महिलाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता आदि करवाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में ए.डी.एम. अमित मैहरा, डी.एस.पी. अभिमन्यु वर्मा, सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डा. करण हितैषी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बालकृष्ण शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुमेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय चम्बा शिवदयाल, समन्वयक चाइल्डलाइन कपिल शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक चंबा पुनीत महाजन, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी चम्बा नीना सहगल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News