मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

Wednesday, Dec 27, 2017 - 02:15 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): हिमाचल में जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार ने सता संभाल ली है। शिमला के ‌ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए भव्य समारोह में जयराम ठाकुर के राजतिलक के साथ 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अभी तक की जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में इनमें से किस मंत्री को कौन सा पद मिला हम आपको बता रहे हैं। 


महेंद्र सिंह ठाकुर
कैबिनेट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद पहले स्थान पर शपथ लेने वाले धर्मपुर से विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर को आइपीएच विभाग मिला है। 


सुरेश भारद्वाज
शिमला शहरी सीट से सुरेश भारद्वाज को शिक्षा विभाग मिला है। 


गोविंद ठाकुर
मनाली से विधायक गोविंद ठाकुर को पर्यटन युवा सेवाएं और बागवानी विभाग मिला है। 


अनिल शर्मा
मंडी से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है।