खड़ी JCB के नीचे जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवक घायल

Wednesday, Jan 09, 2019 - 05:33 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में कुम्हारहट्टी के समीप एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी जे.सी.बी. के नीचे घुस गई। इस घटना में कार में सवार 4 लोगों को गम्भीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को धर्मपुर के सी.एच.सी. पहुंचाया गया, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। यह कार हरियाणा की बताई जा रही है। फिलहाल कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कार में सवार युवकों की पहचान काजल, विकास  रवि और नवीन के रूप में की गई है।

Vijay