रफ्तार ने ली एक और जान, कांगड़ा में सुबह हुआ हादसा

Saturday, Sep 25, 2021 - 11:13 AM (IST)

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रफ्तारने एक और जान को लील लिया। शनिवार सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा में युवक  की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शान शर्मा (20) निवासी कांगड़ा सुबह धर्मशाला से कांगड़ा आ रहा था। स्पीड अधिक होने के कारण चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बीरता के पास कार सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भिजवाया।
 

Content Writer

prashant sharma