सिरमौर में ट्रैफिक रूल्स को लेकर पुलिस ने छेड़ा विशेष अभियान, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 04:06 PM (IST)

नाहन (सतीश): लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के मकसद से हिमाचल पुलिस द्वारा इन दिनों विशेष अभियान चलाया गया है। खुद पुलिस के बड़े अधिकारी सड़क पर उतर कर लोगों को यातायात नियमों के बारे जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं।
PunjabKesari, Police Image

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार खुद पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शहर में पुलिस द्वारा खासकर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है जो अक्सर शहर में जाम की समस्या का कारण बनते हैं।
PunjabKesari, SP Car Image

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। लोगों का कहना कि सभी को पुलिस का सहयोग करना चाहिए तभी जाम जैसी समस्या से निपटा जा सकता है, साथ ही दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा। अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के पुलिस अभी तक सैंकड़ों चालान काट चुकी है।
PunjabKesari, Police Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News