विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल का नाहन में कुछ ऐसे मनाया गया B''day

Friday, Jan 12, 2018 - 03:16 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन से विधायक राजीव बिंदल का 63वां जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।


आस्था स्कूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।


जानकारी के मुताबिक आस्था वेल्फेयर सोसायटी ने आस्था स्कूल के हॉस्टल में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर राजीव बिंदल की लंबी उम्र की कामना की।


वहीं भाजपा कार्यालय नाहन में भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनको जन्मदिन की बधाई दी।