SP कांगड़ा संतोष पटियाल DGP Disk Award से सम्मानित

Saturday, May 05, 2018 - 10:09 PM (IST)

शिमला: प्रदेश पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी ने जिला पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल को सराहनीय कार्य के लिए डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड से नवाजा है। एस.पी संतोष पटियाल को यह अवार्ड बीते 3 माह के दौरान जिला कांगड़ा के तहत सामने आए मर्डर व रेप के मामलों को सुलझाने के लिए दिया गया है। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल के नेतृत्व में पिछले 3 महीनों के दौरान कांगड़ा पुलिस द्वारा 5 हत्या के अभियोगों को सुलझाने के साथ ही मामलों से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पंजीकृत सभी पांचों अभियोग ब्लाइंड मर्डर मामले थे, जो पुलिस थाना ज्वाली, इंदौरा, बैजनाथ व शाहपुर में पंजीकृत हुए थे। इसी प्रकार इस वर्ष जिला के तहत पंजीकृत हुए बलात्कार के 5 अभियोग, जो पुलिस थाना बैजनाथ व हरिपुर में पंजीकृत हुए थे, में भी आरोपियों को गिरफ्तार करके सुलझाया जा चुका है। ऐसे में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड प्रदान किया गया है।


गैंगरेप में सभी आरोपी गिरफ्तार
इसके अतिरिक्त पुलिस थाना पालमपुर में पंजीकृत एक नाबालिगलड़की के साथ गैंगरेप के मामले में 3 आरोपियों को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उक्त सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंगरेप का यह मामला ब्लाइंड केस कहा जा सकता है। इस मामले में पीड़िता किसी भी आरोपी को पहचानती नहीं थीं, साथ ही पुलिस के पास एक दिन बाद मामला पहुंचा।


डी.जी.पी. मरड़ी की पहल
डी.जी.पी. एस.आर. मरड़ी ने एक नई पहल की है। इसके तहत बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

Vijay