SP कांगड़ा ने दिए निर्देश, शराब के ठेकों पर लगाए जाएं CCTV

Thursday, Jun 21, 2018 - 09:47 PM (IST)

धर्मशाला: जिला के सभी शराब के ठेकों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे हो, यह सुनिश्चित करने हेतु एस.पी. कांगड़ा द्वारा जिला के आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को लैटर जारी कर दिया है। उक्त लैटर के माध्यम से जिला में जितने भी शराब के ठेके हैं, वहां पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने बारे कहा गया है। उधर, इस बारे एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि एक्साइज पॉलिसी के तहत संबंधित अधिकारियों को भी शराब के ठेकों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने बारे एक पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को इस बारे जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा गया है।

Vijay