कोविड-19 के दूसरे चरण में एस.पी. कांगड़ा ने लगवाया टीका

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 10:13 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : जिला कांगड़ा में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। पुलिस सहित कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों का भी टीकाकरण किया गया। बुधवार को जिला के 9 स्थानों पर इस अभियान के तहत लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा में दूसरे चरण के अभियान में अग्रिम पंक्ति में आने वाले कर्मचारियों पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व, पंचायती राज, शहरी विकास, मिल्ट्री तथा पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व कर्मचारियों का 9 जगहों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह, आई.आर.बी. सकोह, पुलिस लाइन धर्मशाला, एस.एस.बी. सपड़ी, सिविल अस्पताल बैजनाथ (रेवन्यू), सिविल अस्पताल डाडासीबा (रेवन्यू), सिविल अस्पताल नूरपुर (रेवन्यू), सिविल अस्पताल पालमपुर (रेवन्यू), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ (रेवन्यू) में कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण अभियान में बुधवार को  953 लाभार्थियों  में से 79 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। सी.एम.ओ. ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, दिल घबराना या उल्टी जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं जो सब देखरेख में होते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News