मनाली की वादियों में ''किंग'' की दस्तक: नागार्जुन ने शुरू की अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 12:21 PM (IST)

​मनाली (संजीव जैन)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और 'किंग' के नाम से मशहूर नागार्जुन अपनी बहुप्रतिक्षित 100वीं फिल्म की शूटिंग के लिए पर्यटन नगरी मनाली पहुँच चुके हैं। उनके मनाली आगमन से स्थानीय प्रशंसकों और बॉलीवुड-साउथ फिल्म प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

किया शानदार स्वागत

​मनाली पहुँचने पर नागार्जुन और अभिनेत्री ऐश्वर्या रमेश का बारागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा (IHCL सेलेक्शन्स) में भव्य स्वागत किया गया। रिजॉर्ट के महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नागार्जुन ने अपने पुराने मित्र और उत्कृष्टता पुरस्कार विजेता व निर्देशक, बारागढ़ रिजॉर्ट के मालिक नकुल खुल्लर से भी विशेष मुलाकात की। ​अन्नपूर्णा स्टूडियोज का मेगा प्रोजेक्ट ​स्थानीय समन्वयक अनिल काइस्ता और रॉनी काइस्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ​यह नागार्जुन के करियर की 100वीं ऐतिहासिक फिल्म है।

​फिल्म का निर्माण उनके अपने प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले हो रहा है ​फिल्म का निर्देशन कार्तिक आर कर रहे हैं, जबकि छायांकन सिनेमाटोग्राफी की कमान राजा महादेवन संभाल रहे हैं।

​इन खूबसूरत लोकेशंस पर होगी शूटिंग

​फिल्म की यूनिट आने वाले कुछ दिनों तक कुल्लू और लाहुल घाटी की विभिन्न लोकेशंस पर फिल्मांकन करेगी। शूटिंग शेड्यूल में मुख्य रूप से लाहुल (कोकसर) शामिल हैं ​जहाँ बर्फ से ढकी चोटियों के बीच दृश्य फिल्माए जाएंगे।

​नग्गर ऐतिहासिक नग्गर कैसल और आसपास के क्षेत्रों की वास्तुकला। स्थानीय प्राकृतिक सुंदरता और रिजॉर्ट के आसपास के क्षेत्र। ​हिमाचल की हसीन वादियों में नागार्जुन की इस फिल्म की शूटिंग से जहाँ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों को साउथ सिनेमा की इस मेगा-मूवी का बेसब्री से इंतज़ार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News