मलेशिया में बजेगा हिमाचल का डंका, 15 वर्षीय छात्र ऐसे रोशन करेगा नाम

Saturday, Dec 16, 2017 - 08:55 PM (IST)

इंदौरा (अजीज खादिम): प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा-पठानकोट के एक छात्र का चयन भारतीय अंडर 20 आईस हॉकी टीम के लिए हुआ है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए स्कूल के सचिव विशाल महाजन व सन्नी महाजन ने बताया कि 15 वर्षीय मास्टर कर्मा रिग्याल स्टेन जोकि उनके स्कूल का छात्र है, उसका चयन भारतीय आईस हॉकी फैडरेशन द्वारा किया गया है और वह मलेशिया में होने वाली एशियन हॉकी चैंपियनशिप अंडर 20 का प्रतिनिधित्व करेगा। मास्टर रिग्याल स्टेन मूलत: लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है तथा इससे स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है। वहीं मास्टर कर्मा रिग्याल स्टेन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व कोचिंग टीम को दिया है।