पहाड़ से चलती कार पर गिरा पत्थर, खाई में गिरकर पेड़ से अटकी

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 03:20 PM (IST)

कुमारहट्टी: बड़ोग में पहाड़ से पत्थर गिरने से एक चलती कार सड़क से नीचे गिर कर पेड़ से फंस गई। गनीमत यह रही कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच गए। लगातार पत्थर गिरने के कारण कुमारहट्टी-सोलन वाया बड़ोग मार्ग बंद हो गया है। कुमारहट्टी और दोहरी दिवाल से पूरा ट्रैफिक बाईपास से डायवर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार कार शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। अभी बड़ोग क्रॉस ही किया था कि पहाड़ से अचानक गिरा पत्थर कार के पिछले हिस्से में लग गया। इस कारण कार उछल कर खाई में गिर कर पेड़ से अटक कर रुक गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है।

दुर्घटना में बाल-बाल बचे 2 लोग
सूत्रों का कहना है कि बड़ोग के आसपास हो रहे खनन के कारण हमेशा भू-स्खलन का खतरा बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ए.एस.पी. शिव कुमार ने बताया कि बड़ोग के पास हुए भू-स्खलन के बाद इस मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार 2 व्यक्ति सकुशल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News