सोनिया गांधी गुपचुप पहुंचीं शिमला, बेटी के भवन निर्माण का लिया जायजा

Friday, Oct 27, 2017 - 12:21 AM (IST)

कुफरी: राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लगभग एक साल के बाद वीरवार को गुपचुप शिमला निजी दौरे पर पहुंची हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सुबह शिमला में छाराबड़ा स्थित एक निजी होटल पहुंचीं। इसके बाद वह प्रियंका वाड्रा के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लेने के लिए गईं और करीब एक घंटे तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। सोनिया गांधी के इस निजी दौरे को सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल गुप्त रखा गया है।