सोनम हत्या मामला: बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा (Video)

Thursday, Aug 16, 2018 - 07:01 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में कुछ दिन पहले हुए सोनम हत्या मामले में नया मोड़ आा है। मृतक महिला की बहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजर योगेश ने अपनी पत्नी सोनम की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक महिला सोनम मध्यप्रदेश की रहने वाली थी और योगेश सोलन का रहने वाला था। दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उनकी शादी हो गई। जब उनका बेटा हुआ तो उनके बीच में मनमुटाव शुरू हो गया। कई बार तो उनके बीच में लड़ाई झगड़े भी हुई और योगेश ने सोनम के साथ मारपीट भी की। मृतका ने योगेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी और न्यायालय में भी उनका मामला विचाराधीन था। लेकिन उनके बीच में दूरियां इतनी बढ़ गई कि सोनम के जन्मदिन पर योगेश आया और उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। 


मृतका सोनम की बहन ने जिला प्रशासन और न्यायलय से मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई कि योगेश को सख्त से सख्त दंड दिया जाना चाहिए। मृतका सोनम की बहन शिखा कोहली ने खुलासा किया है कि उसकी बहन की हत्या अकस्मात नहीं हुई है बल्कि हत्यारे योगेश ने सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की है। उन्होंने योगेश पर यह आरोप भी लगाया कि वह पिछले कई माह से सोनम को मारने की धमकी दे रहा था और मौका पाते ही उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने कहा कि मृतिका को पिछले काफी समय से योगेश खर्चा नहीं दे रहा था और सोनम अपने गहने गिरवी रख कर अपना गुजर बसर कर रही थी। 

उन्होंने बताया कि योगेश का परिवार चाहता था कि सोनम उनके साथ उनके गांव में रहे लेकिन सोनम अपने पति के साथ ही रहना चाहती थे जो उनके विवाद का कारण बनी और उनका विवाद दिन प्रतिदिन इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत जा पहुंची। इस बीच योगेश को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने मांग की है कि योगेश को सजाए फांसी मिलनी चाहिए और साथ ही आग्रह किया कि अगर कोई बेटी अपने दिल की व्यथा बताती है तो उसकी बात को गंभीरता से लेना चाहिए। 


 

Ekta