बेटा ने माता-पिता से कर डाली मारपीट, खानी पड़ी जेल की हवा

Friday, Jul 13, 2018 - 03:51 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): माता-पिता से झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात्रि पुलिस थाना अम्ब में ज्वार के एक दम्पति ने शिकायत की कि उनका बेटा घर पर उनके साथ झगड़ा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह आपा खो बैठा है और किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


जमानत मुचलके पर रिहा हुआ आरोपी
डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सी.आर.पी.सी. की धारा 107-51 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां अदलत ने उसे जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया है।

Vijay