कलियुगी बेटे ने नशे में वृद्ध मां को किया लहूलुहान, मां बोली-नहीं जाऊंगी थाने

Wednesday, Jul 11, 2018 - 09:55 PM (IST)

बंगाणा: उपमंडल क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में एक कलियुगी बेटे ने किसी बात को लेकर अपनी 80 वर्षीय वृद्ध मां पर ही हमला करके उसे घायल कर दिया। यह घटना मंगलवार रात्रि 8 बजे के करीब हुई बताई जा रही है, जब वृद्ध महिला रात्रि को खाना बना रही थी तो नशे की हालत में घर आए उसके बेटे ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। लहूलुहान हालत में वृद्ध महिला को उपचार के लिए सी.एच.सी. बंगाणा ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उपचार के दौरान जख्मी वृद्धा को पेट पर 20 के करीब टांके लगाए हैं। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।


पुलिस में कार्रवाई करने से कर दिया इंकार
बता दें कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी 80 वर्षीय वृद्ध मां का दिल पसीज गया, उसने जख्मी हालत में भी अपने बेटे के खिलाफ फिलहाल पुलिस में कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। पुलिस द्वारा घायल वृद्ध महिला का सी.एच.सी. में मैडीकल करवाया गया है। उक्त घटना की सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस थाना से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जांच अधिकारी सतपाल शर्मा के मुताबिक वृद्ध महिला के बयान कलमबद्ध किए गए हैं।  एस.एच.ओ. प्रकाश चंद के मुताबिक वृद्ध महिला पर हमला करने के मामले में उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Vijay