इन छात्रों ने किया कुछ एेसा, अब है असमंजस में की फीस मान्य होगी या नहीं

Sunday, Sep 17, 2017 - 04:26 PM (IST)

मंडी : मंडी क्षेत्र में रूसा के तहत प्रथम सैमेस्टर की फीस जमा करवाने में विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा रूसा के प्रथम सैमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने के लिए नया  लिंक बनाया है लेकिन सही जानकारी न होने के कारण बहुत से विद्यार्थियों ने पुराने लिंक में ही फीस जमा करवा दी है जिस कारण विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं कि उनकी फीस मान्य होगी या नहीं।

गलती से फीस पुराने लिंक में जमा करवाई
यदि पुराने लिंक में जमा की गई फीस मान्य नहीं हुई या इसे वापस नहीं किया गया तो विद्यार्थियों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों ने गलती से फीस पुराने लिंक में ही जमा करवा दी है। दर्जनों कालेज के विद्यार्थियों द्वारा यह गलती की गई है। मंडी कालेज के प्राचार्य डा. आई.डी. शर्मा ने कहा कि फीस प्रक्रिया शुरू होने के बाद से हर दिन बहुत से विद्यार्थी इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में नोटिस भी कॉलेज में लगाया था लेकिन विद्यार्थियों में जानकारी के अभाव के चलते पुराने लिंक में ही फीस जमा करवा दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा निर्णय लिया जाएगा।