भेड़ पालकों की समस्याओं को हल करना रहेगी प्राथमिकता: त्रिलोक कपूर

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 12:02 PM (IST)

पालमपुर (प्रवीण) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार पालमपुर पहुंचने पर भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर वर्चुअल संवाद द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार को बढ़ता देख वर्चुअल कार्यक्रम  को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों की समस्याओं को हल करना उअनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके  पर बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी, जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान, जि़ला अध्यक्ष हरि दत्त, पर्यटन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आकाशदीप जरयाल, जिला महामंत्री विजय भट्ट व देवेंद्र राणा चारों मंडलों के जिला के पदाधिकारी, चारों मंडलों के अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी, जिला मोर्चों के अध्यक्ष, पालमपुर मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों भी वर्चुअल संवाद में जुड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News