गुब्बर का सैनिक रणवीर सिंह चंडीगढ़ में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Friday, Jun 09, 2023 - 11:21 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): बमसन तहसील टौणीदेवी के अंतर्गत भेरड़ा पंचायत के गुब्बर गांव के सैनिक रणवीर सिंह (57) की चंडीगढ़ में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शहीद सैनिक रणवीर सिंह ने 6 महीने बाद डीएससी से सेवानिवृत्त होना था। इससे पहले रणवीर सिंह ने भारतीय सेना की डोगरा रैजीमैंट में नौकरी की थी। शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का पैतृक गांव गुब्बर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला भाजपा के उपाध्यक्ष प्रो. बिक्रम राणा सहित भारतीय सेना के सैनिकों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद रणवीर सिंह अपने पीछे पत्नी, 2 बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay