पुलवामा सैन्य ऑप्रेशन में ईसपुर का जवान देवेंद्र कुमार घायल

Tuesday, Feb 19, 2019 - 11:19 PM (IST)

हरोली: पुलवामा में हुए सैन्य ऑप्रेशन के दौरान ईसपुर के सैनिक देवेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं। उनका चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनके परिजनों सहित अन्य शुभचिंतक भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। देवेंद्र कुमार के भाई राकेश कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय देवेंद्र 2011 में फौज में भर्ती हुआ था। वह 51 आम्र्ड में बतौर सिपाही अपनी सेवाएं दे रहा है।

अधिकारियों की अगुवाई में साथियों सहित ऑप्रेशन पर गए थे देवेंद्र

राकेश ने बताया कि उन्हें कल उनकी बटालियन से सूचना आई कि देवेन्द्र को गोली लगी है। उन्हें बताया गया कि कल देवेंद्र अपने अधिकारियों की अगुवाई में साथियों सहित ऑप्रेशन पर गए थे। तब फायरिंग के दौरान जहां मेजर सहित अन्य कई सैनिक शहीद हो गए थे, वहीं कई अन्य घायल भी हुए। उन्हीं में से देवेन्द्र एक है, जिसे गोली लगी है।

कैप पर लगने के बाद एकाएक आंख में चली गई गोली

राकेश ने बताया कि उसके भाई के सिर पर लगी कैप पर गोली लगने के बाद एकाएक आंख में चली गई थी। घायल देवेन्द्र को चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। राकेश ने बताया कि उसके भाई की अभी 2 महीने पहले ही शादी हुई है।

Vijay