सोलंगनाला में साहसिक खेलों की धूम, पैराग्लाइडिंग व माऊंटेन बाइक बनी सैलानियों की पसंद

Saturday, Jul 07, 2018 - 11:33 AM (IST)

मनाली (सोनू): सर्दियों में सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले सोलंगनाला में इन दिनों साहसिक खेलों की धूम मची हुई है। पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ माऊंटेन बाइक और घुड़सवारी भी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि इन दिनों सैलानियों की संख्या कम है लेकिन रौनक बरकरार है। सोलंग के अंजनी महादेव तक अधिकतर सैलानी घुड़सवारी का आनंद उठा रहे हैं जबकि रोपवे के सुहाने सफर का आनंद लेते हुए सैलानी 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित फातरू की वादियों का भी आनंद उठा रहे हैं। इनकी आमद कम होने से अब ट्रैफिक जाम भी नहीं लग रहा है। 


रोपवे की मैनेजर निर्मला ने बताया कि हालांकि अब सैलानियों की आमद में कमी हुई है लेकिन इन दिनों भी वह रोपवे के सुहाने सफर का आनंद उठा रहे हैं। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में भी सैलानियों की आमद कम हो गई है लेकिन छुटपुट से रौनक लगी हुई है। समर सीजन में प्रतिदिन 1,200 सैलानियों के वाहन दस्तक दे रहे थे, जिनकी संख्या अब 400 के लगभग रह गई है। 


इनको भी 400 के लगभग पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी। वाहन चालक शिवा ने बताया कि इन दिनों रोहतांग मार्ग का राहनीनाला फॉल भी सैलानियों की पसंद बना हुआ है। सैलानी आते-जाते फोटोग्राफी कर वाटर फॉल को कैमरे में कैद कर रहे हैं। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू बी.सी. नेगी का कहना है कि सैलानियों को सभी पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे सहित समस्त पर्यटन स्थलों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 
 

Ekta