सोलन-परवाणु फोरलेन धंसा, जान बचाकर भागे लोग (Video)

Monday, Oct 01, 2018 - 03:39 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन-परवाणु फोरलेन का हिस्सा धंस गया है। सोमवार को कोठी के पास जैसे ही सड़क का हिस्सा धंसा तो लोग हैरान रह गए। वह वहां से अपनी जान बचाकर तुरंत भागे। वहीं इससे फोरलेन निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


यह निर्माण कार्य एक भी बारिश को सहन नहीं कर पा रहा है। अब भूस्खलन होना तो आम बात हो गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। जिससे जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ। करोड़ों का नुकसान हुआ। 

Ekta