Solan : ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन, नई सूची जारी

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 05:29 PM (IST)

Solan News : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड सोलन के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है।

इस संशोधन के अनुसार,  विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा के वार्ड नम्बर-7 कोठी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय शड़ियाणा होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठ​शाला शड़ियाणा था। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग व वार्ड नम्बर-4 जराई के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय पड़ग होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग था।

ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-6 दांवसी व वार्ड नम्बर-7 दधोग के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय माध्यमिक पाठशाला दधोग होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग था। यह निर्णय खण्ड विकास अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News