बधौनी के जंगल में मिला शव, कमरे में मृत अवस्था में मिला व्यक्ति

Monday, Sep 19, 2022 - 11:18 PM (IST)

सोलन: जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.पी. वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि धर्मपुर थाना के तहत पुलिस को सूचना मिली कि बधौनी जंगल में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। मौके पर पुलिस ने पाया कि यहां पर एक शव पड़ा है और इससे बदबू आ रही है। छानबीन के दौरान मौके पर मौजूद व आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन लोगों से मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं कंडाघाट में दूसरा मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वीर सिंह अपने क्वार्टर में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान वीर सिंह को कमरे में मुंह के बल गिरा हुआ पाया। पूछताछ के दौरान मृतक वीर सिंह की पुत्री व भाई ने इसकी मौत पर कोई संदेह प्रकट नहीं किया है। इस मामले में भी पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Content Writer

Kuldeep