पुलिस को सर्च ऑप्रेशन के दौरान नाले में मिला शव

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 10:18 PM (IST)

सोलन: सोलन के राजगढ़ रोड पर पुलिस ने सर्च आप्रेशन के दौरान नाले में शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टि में यह शव किसी महिला का लग रहा है। वहीं शव मिलने के बाद एफ.एस.एल. की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि मामले को लेकर साक्ष्य जुटाए जा सकें। जबकि दिन के समय यहां पर डॉग स्क्वायर्ड की मदद से शव को ढूंढने की कोशिश भी पुलिस ने की थी।

जानकारी के अनुसार सोलन के राजगढ़ रोड स्थित खूड़ीधार में रविवार को एक कुत्ते के मुंह में महिला का कटा हुआ हाथ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव की तलाश के लिए क्षेत्र में सर्च ऑप्रेशन चलाया और इसमें पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस ने साइंटिस्ट कालोनी से नीचे जंगल में नाले के पास एक शव बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर एफ.एस.एल. टीम को बुलाया और मामले की जांच शुरू की। ए.एस.पी. अशोक वर्मा ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News