PM Modi की रैली को भगवा रंग में रंगा सोलन, घर-घर निमंत्रण देने पहुंच रहे कार्यकर्ता (Video)

Sunday, May 12, 2019 - 05:32 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 13 मई को प्रस्तावित प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं, जिसके चलते सोलन शहर भगवा रंग में रंग गया है। भाजपा कार्यकर्ता भी रैली में लोगों को निमंत्रण देने के लिए घर-घर जा रहे हैं।

रैली में केंद्र से संगठन महामंत्री रामलाल व प्रदेश का सारा शीर्ष नेतृत्व पहुंचेगा। रैली में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया जा रहा है। रैली स्थल से सोलन शहर को 3 ब्लॉकों में बांटा गया है। शिमला की तरफ से आने वाले वाहन पुराने बस अड्डे पर लोगों को उतरेंगे और वहीं से वापस हो जाएंगे।

इसी तरह राजगढ़ की तरफ के वाहन कोटलानाला चौक और परवाणु व अर्की की तरफ से आने वाले लोगों को बाईपास चौक पर उतारा जाएगा। रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

मोदी को रैली के माध्यम से देंगे 1,11,000 लोगों का शगुन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और इस बार एक लाख गयारह हजार लोगों की संख्या का शगुन प्रधानमंत्री को रैली के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में 500 लोगों को इकट्ठा करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे आरोप लगाने व षड्यंत्र रचने में माहिर है।

Vijay